- Advertisement -

वार्ड 20 में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, जसबीर जसाईवाल के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 03 अगस्त । नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर जसाईवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश संयोजक एवं पर्यावरणविद राजेश कृष्ण सिद्ध ने किया।

चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही प्रत्याशी जसबीर जसाईवाल ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान को तेज करने और घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद करना शुरू किया।

वार्ड की समस्याओं को समझती हूं, जीत के बाद मजबूती से उठाऊंगी

कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर जसाईवाल ने कहा कि वह वार्ड नंबर 20 की समस्याओं और आमजन की जरूरतों को अच्छी तरह समझती हैं। चुनाव जीतने के बाद वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की हर समस्या को नगर निगम में मजबूती से उठाया जाएगा और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जसबीर ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अपना समर्थन और वोट दें।

राजेश कृष्ण सिद्ध बोले- कांग्रेस ने शिक्षित और कर्मठ महिला को दिया मौका

कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश संयोजक एवं पर्यावरणविद राजेश कृष्ण सिद्ध ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वार्ड 20 से एक शिक्षित, कर्मठ और युवा महिला कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि जसबीर जसाईवाल वार्ड की समस्याओं को समझने वाली प्रत्याशी हैं और जनता के बीच रहकर काम करने की क्षमता रखती हैं।

सिद्ध ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अलवर शहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के प्रयासों से अनेक विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

उन्होंने वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर जसाईवाल को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता का साथ मिला तो वार्ड के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थक

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व पार्षद गौरी शंकर विजय, अलवर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, अनूप खटाना, कपिल जसाईवाल, प्रसिद्ध इवेंट गुरु चिराग गर्ग सहित वार्ड के सैकड़ों महिला-पुरुष एवं कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here