- Advertisement -

राजदीप एकेडमी स्कूल में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में राजदीप एकेडमी स्कूल, नयाबास के शाला प्रांगण में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

संस्था प्रधान कुलदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद से मोनिका धार एवं पूर्णिमा धार उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, सादगी, सत्य, अहिंसा एवं देशसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंगों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन अंशु शर्मा ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, अनुशासन, सादगी एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here