- Advertisement -

अलवर में 14-15 नवंबर को होगा नेशनल अलवर फिजियोकॉन सीजन-2, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे उद्घाटन

Array
- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 13 नवंबर । फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अलवर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 14 और 15 नवंबर को नेशनल अलवर फिजियोकॉन 2026 सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। अलवर एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट एवं लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल होंगे।

सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा और अलवर महापौर सुमनलता अजय अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं लॉर्ड्स स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी के डीन डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक शोध, आधुनिक उपचार तकनीकों और क्लिनिकल अनुभवों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को ऑनलाइन एवं हाइब्रिड मोड में वैज्ञानिक सत्र आयोजित होंगे। इनमें पीएचडी शोधार्थी और बीपीटी-एमपीटी के विद्यार्थी अपने शोधपत्र, एब्स्ट्रैक्ट और पोस्टर प्रस्तुत करेंगे। वहीं 15 नवंबर को विशेषज्ञ आधुनिक उपचार पद्धतियों, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

सम्मान समारोह में शामिल होंगे टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह

सम्मेलन के दूसरे सत्र में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अकादमिक, क्लिनिकल, अनुसंधान और सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के विशेषज्ञों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अलवर को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में राष्ट्रीय अकादमिक और वैज्ञानिक पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में इसे एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित करने की योजना है।

इस अवसर पर डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. संदीप सैनी और डॉ. अनुराधा गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here