- Advertisement -

अलवर में तेज आंधी बनी काल: उड़ती टीन की चपेट में आने से युवती की मौत, गांव में मातम

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर 13 मई। जिले के उमरेन क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-अंधड़ ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान तुड़ाघर की टीन उड़ने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका सैनी 19 पुत्री रामसिंह सैनी अपने घर की छत पर बना चूल्हा ढकने गयी थी। इसी दौरान पास बने तुड़ाघर की करीब सात टीन तेज आंधी के कारण एक साथ उड़ गईं और सीधे युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि परिजन जब तक प्रियंका को संभाल पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अलवर के सामान्य चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रियंका के एक बड़ी बहन और भाई है। वह भाई बहन में सबसे छोटी थी।

तेज अंधड़ के कारण इलाके में कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हुई हैं।

पेड़ और बिजली पोल गिरने से गांव में अंधेरा

तेज आंधी और तूफान के कारण उमरेन क्षेत्र में कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर पड़े। इसके चलते गांव की बिजली गुल हो गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना रहा। बिजली विभाग की टीमों ने देर रात मरम्मत कार्य शुरू किया।

 

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here