अलवर, 14 अप्रैल |
जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान स्थित चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास इंदौर से दिल्ली जा रही एक ट्रेवल बस आगे चल रहे केमिकल से भरे ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए। हादसे में बस चालक, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के पास रोड पर यात्रियों की चीख पुकार मच गयी। यट्टी आपने आप बाहर निकले और रोड पर साइड में बैठ गए घायल भी रोड पर ही पड़े रहे।

घटना की सूचना मिलते ही एन एच आई ए की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पिनान के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अलवर और जयपुर रेफर किया गया है।थानाधिकारी ने राजेश मीणा ने बताया प्रारम्भिक सूचना में ड्राइवर के नींद आने से हादसा हुआ है।
पुलिस पर लगे आरोप
घायलों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के करीब दो घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि यदि समय पर मदद मिलती तो स्थिति और बेहतर हो सकती थी।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। मृतकों के शव पिनान अस्पताल में रखवाए गए हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
