- Advertisement -

वार्ड 7 से सुमन अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन, बोलीं- विकास और जनसेवा को दूंगी प्राथमिकता

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 31 अगस्त । अलवर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 7 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी सुमन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और वार्डवासी उनके साथ मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान सुमन अग्रवाल के साथ समर्थकों की मौजूदगी ने वार्ड में उनकी मजबूत पकड़ और चुनाव को लेकर उत्साह को भी सामने रखा। प्रत्याशी सुमन अग्रवाल ने कहा कि वह वार्ड के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरी हैं।

अजय अग्रवाल के कार्यकाल को याद करते हैं शहरवासी

सुमन अग्रवाल ने कहा कि उनके पति अजय अग्रवाल पूर्व में नगर परिषद के सभापति रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान अलवर शहर में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। शहर के विकास को लेकर उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि अजय अग्रवाल के कार्यकाल में विकास को लेकर जो सोच और कार्यशैली रही, उसी अनुभव और सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए वह वार्ड 7 से पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना और वार्ड को बेहतर बनाना है।

नाली, बिजली, पानी और सफाई पर रहेगा फोकस

भाजपा प्रत्याशी सुमन अग्रवाल ने कहा कि वार्ड में विकास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। नाली, बिजली, पानी, सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर वह नगर निगम में लगातार आवाज उठाएंगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं को निगम तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। “मेरा वार्ड मेरी पहचान है और वार्ड के विकास के लिए हर संभव काम करूंगी”।

सुमन अग्रवाल ने वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करेंगी।

नामांकन में ये रहे मौजूद

नामांकन के दौरान कमलेश सिंघल, मनोज विजयवर्गीय, सुरेश अग्रवाल, रामजी लाल पार्षद, कृष्णा अग्रवाल, मीना गुप्ता, शालू जैन, सीमा अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, अजय आनंद गोयल सहित बड़ी संख्या में समर्थक और वार्डवासी मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here