
रिंकल गर्ग बोलीं- वार्ड की हर समस्या को मजबूती से उठाऊंगी
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने कहा कि वार्ड की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद दे वह वार्ड की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता से जुड़े मुद्दों को नगर निगम स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।
गर्ग ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरना और क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने वार्ड की जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझेंगी और विकास के लिए पूरी मजबूती से काम करेंगी।
जितेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस विकास के नाम पर मांग रही वोट
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने रिंकल गर्ग को शिक्षित और मजबूत प्रत्याशी बताते हुए कहा कि वह वार्ड की समस्याओं को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने में सक्षम हैं।
सिंह ने वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव जरूरी है।
टीकाराम जूली ने गिनाए अलवर के विकास कार्य
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार्यकाल में अलवर शहर में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए। उन्होंने ओवरब्रिज, मिनी सचिवालय और ऑडिटोरियम सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख किया।
जूली ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के मुद्दे पर जनता के बीच अपनी जगह बनाई है और नगर निगम चुनाव में भी पार्टी विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और वार्डवासी रहे मौजूद
चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में दीपक गर्ग, हिमांशु गर्ग, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, ब्लॉक अध्यक्ष अंकित गोयल, डॉ. गौरव यादव, प्रशांत राजा, दीपू, दमन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, नरेंद्र मीणा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्ड के अनेक लोग मौजूद रहे।
वार्ड 36 में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटेंगे। ऐसे में वार्ड 36 का मुकाबला आने वाले दिनों में और दिलचस्प होने की संभावना है।
