अलवर, 25 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान दिवस पर संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया है। इसका उद्देश्य संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण में 9 सितंबर को मतदान होगा। इस दिन अलवर जिले में नगर निगम अलवर, नगर पालिका रामगढ़, नगर पालिका नौगांवा, नगर पालिका मालाखेड़ा और नगर पालिका बहादुरपुर क्षेत्र में अवकाश रहेगा।
वहीं द्वितीय चरण में 11 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। इस दिन नगर पालिका कठूमर, नगर पालिका खेरली, नगर पालिका थानागाजी, नगर पालिका राजगढ़, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़, नगर पालिका गोविंदगढ़-रामबास और नगर पालिका बड़ौदामेव क्षेत्र में मतदान दिवस का अवकाश रहेगा।
यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) 1881 के तहत घोषित किया गया है, ताकि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में रहने वाले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
अलवर में मतदान की तारीखें
- 9 सितंबर: अलवर नगर निगम सहित 5 नगरीय निकाय
- 11 सितंबर: जिले की 7 नगर पालिकाएं
- 14 सितंबर: मतगणना
