- Advertisement -

अलवर नगर निगम चुनाव 2026 – 27, 29 और 31 अगस्त को ही भर सकेंगे नामांकन, जानिए वार्डवार कहां जमा होंगे फॉर्म

- Advertisement -
- Advertisement -

नामांकन का समय सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक, 31 अगस्त आखिरी तारीख; 1 सितंबर को होगी जांच और 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन

अलवर, 25 अगस्त।

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभ्यर्थी 27, 29 और 31 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। राजकीय अवकाश के कारण इस बार नामांकन के लिए केवल तीन दिन निर्धारित किए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम अम्बा लाल मीणा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते नामांकन दाखिल करें। नाम निर्देशन पत्र में अभ्यर्थी और उसके परिवार सहित विभिन्न जानकारियां दर्ज करनी होंगी।

पहले जमा करनी होगी प्रतिभूति निक्षेप राशि

नामांकन पत्र प्राप्त करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रतिभूति निक्षेप राशि जमा करनी होगी। नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 6 हजार रुपये, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को 3 हजार रुपये जमा कराने होंगे।

वहीं नगर पालिकाओं के वार्ड पार्षद के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 2 हजार रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी एवं महिला अभ्यर्थियों को 1 हजार रुपये प्रतिभूति राशि जमा करनी होगी। राशि जमा कराने के बाद इसकी रसीद दी जाएगी।

मिनी सचिवालय में यहां मिलेंगे नामांकन पत्र

नगर निगम अलवर के अभ्यर्थी मिनी सचिवालय में निर्धारित हेल्प डेस्क से प्रतिभूति राशि जमा कर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए भूतल पर कमरा नंबर 81 ए, कमरा नंबर 66 के समीप, कमरा नंबर 49 तथा कमरा नंबर 17 के समीप हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।

वार्ड के हिसाब से अलग-अलग कमरों में जमा होंगे फॉर्म

नगर निगम अलवर के 65 वार्डों के लिए नामांकन पत्र अलग-अलग कमरों में जमा होंगे।

  • वार्ड 1 से 13: कमरा नंबर 16, भूतल
  • वार्ड 14 से 26: कमरा नंबर 32, भूतल
  • वार्ड 27 से 39: कमरा नंबर 83, भूतल
  • वार्ड 40 से 52: कमरा नंबर 66, भूतल
  • वार्ड 53 से 65: कमरा नंबर 78, भूतल

नगर पालिकाओं के अभ्यर्थी संबंधित नगर पालिका स्तर पर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।

1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 को मतगणना

नगरीय निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर और द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं 14 सितंबर को मतगणना होगी।

अलवर नगर निगम चुनाव की अहम तारीखें

प्रक्रिया तारीख
नामांकन 27, 29 और 31 अगस्त
नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर
नाम वापसी 3 सितंबर, दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन 4 सितंबर
प्रथम चरण मतदान 9 सितंबर
द्वितीय चरण मतदान 11 सितंबर
मतगणना 14 सितंबर

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here