- Advertisement -

अलवर में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही बंद करें लाइट, जानें क्या करें और क्या नहीं

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 20 अप्रैल। जिले में नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आज बड़ा मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट अभ्यास आयोजित किया जा रहा है । जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभ्यास में सक्रिय सहयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन के अनुसार, यह मॉक ड्रिल बाहरी या ड्रोन/हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत की जा रही है। मॉक ड्रिल का आयोजन शाम बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में चल रहा है जबकि ब्लैकआउट रात 7:45 बजे से आसपास के सीमित क्षेत्रों में लागू किया जाएगा।

ब्लैकआउट का प्रभाव कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार और रेलवे पुलिया के आसपास के क्षेत्रों में रहेगा। इस दौरान सायरन बजाकर लोगों को संकेत दिया जाएगा।

ब्लैकआउट के दौरान क्या करें

सायरन बजते ही घर, दुकान और कार्यालय की सभी लाइट बंद करें

सड़क पर वाहन चला रहे हों तो तुरंत रोककर लाइट ऑफ करें

घर के अंदर ही रहें और बाहर निकलने से बचें

खिड़कियों से रोशनी बाहर न जाए, इसके लिए काला कागज या पर्दा लगाएं

प्रशासन और सिविल डिफेंस टीम का सहयोग करें

क्या न करें:

घबराहट या अफवाह फैलाने से बचें

मोबाइल फ्लैश, टॉर्च या माचिस का उपयोग न करें

अनावश्यक बाहर न निकलें

किसी संदिग्ध वस्तु को छूने की गलती न करें

🚨 सायरन का क्या मतलब होगा:

2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज: खतरे का संकेत (एयर रेड अलर्ट)

2 मिनट तक एक समान आवाज: खतरा टलने का संकेत

आपात संपर्क:

नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष: 0144-2338000
मोबाइल: 8290026219

क्यों जरूरी है यह मॉक ड्रिल

आज के समय में ड्रोन और हवाई हमलों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नागरिकों को पहले से प्रशिक्षित और जागरूक करना बेहद जरूरी है। यह मॉक ड्रिल लोगों को आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करेगी।

अलवर प्रशासन की यह पहल सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे ब्लैकआउट के दौरान नियमों का पालन करें और इस अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग दें।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here