- Advertisement -

अलवर में तेज आंधी-तूफान का कहर, कई जगह पेड़ और पोल गिरने से बिजली हुई गुल, जनजीवन प्रभावित

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 13 मई। शहर में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और अंधड़ ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब दो घंटे तक चले तेज तूफान के कारण शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान देखने को मिला। तेज हवाओं की वजह से लादिया मोहल्ला, कंट्रोल रूम प्रताप ऑडिटोरियम के पास सहित कई स्थानों पर भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।

तूफान के चलते कई इलाकों में बिजली के पोल भी धराशायी हो गए, जिसके कारण शहर के अनेक हिस्सों में बिजली आपूर्ति घंटों तक बंद रही। अचानक बदले मौसम और तेज अंधड़ से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर परिषद और प्रशासन की टीमें सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कराया। बिजली विभाग की टीमों ने भी क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य देर रात तक जारी रखा।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here