शहीदों के परिवारों को 100% फीस माफी, देशभर में मिलेगी मेंटरिंग और करियर गाइडेंस
अलवर, 1 मई 2026।
देश के रक्षा बलों के परिवारों के लिए एक बड़ी पहल करते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विस लिमिटेड (AESL) ने इंडियन आर्मी के साथ-साथ बॉर्डर सिक्योरिटी फाॅर्स (BSF), सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स (CRPF) और Indo-Tibetan बॉर्डर पुलिस (ITBP) के साथ कई अहम समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किए हैं।
इस पहल का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिवारों और दिव्यांग सैनिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मजबूत समर्थन देना है।

शिक्षा और करियर के लिए बड़ा सपोर्ट
इन समझौतों के तहत छात्रों को स्ट्रक्चर्ड स्कॉलरशिप, अकादमिक मेंटरिंग, करियर गाइडेंस और देशभर में कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खासतौर पर मेडिकल (NEET) और इंजीनियरिंग (JEE) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक बाधाओं को कम करना और रक्षा परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देना है।
शहीद और दिव्यांग परिवारों को सबसे ज्यादा लाभ
ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के बच्चों के लिए लगभग पूरी फीस माफ 20% से अधिक दिव्यांगता या वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के बच्चों को 90%–100% तक छूट अन्य सेवारत और रिटायर्ड जवानों के बच्चों को भी ट्यूशन फीस में विशेष राहत अलग-अलग फोर्स के लिए अलग स्कॉलरशिप हर फोर्स के लिए अलग स्कॉलरशिप स्ट्रक्चर तैयार किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को फायदा मिल सके।
BSF और CRPF परिवारों के लिए विशेष छूट योजनाएं
ITBP जवानों के परिवारों के लिए भी 100% तक फीस माफी के प्रावधान सभी योजनाएं मेरिट आधारित स्कॉलरशिप के साथ लागू होंगी। अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी।
AESL की ओर से छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मेंटरिंग नेशनल लेवल स्कॉलरशिप एग्जाम (ANTHE)
देशभर के 400+ सेंटर पर पढ़ाई की सुविधा डिफेंस स्कूल्स में असेसमेंट सपोर्ट किया जा रहा है।
कंपनी के MD और CEO Chandra Shekhar Garisa Reddy ने कहा कि “देश की सेवा करने वाले जवानों के परिवारों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
लंबे समय तक चलेगी योजना
ये सभी कार्यक्रम 3 से 5 वर्षों के लिए बनाए गए हैं, जिससे छात्रों को लगातार अकादमिक सपोर्ट मिलता रहे।
यह पहल न सिर्फ रक्षा परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि देश के युवाओं को बेहतर शिक्षा और करियर के नए अवसर भी प्रदान करेगी।
इस अवसर पर अलवर प्रेस वार्ता में ब्रांच मैनेजर अमन पाठक, एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग दिलीप पाराशर, एकेडमिक हेड मेडिकल मनीष जैन, कोऑर्डिनेटर मेडिकल विंग निहाल सिंह सहित स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे।
