रामगढ़, 5 सितंबर 2026। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को कार्यकर्ताओं की ओर से सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली रोड स्थित रघुवंश रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक सुखवंत सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मस्ताबाद गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की और गायों को गुड़ खिलाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के जन्मदिन को सेवा और दान-पुण्य के रूप में मनाते हुए सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, मनदीप यादव, परमजीत सिंह, धर्मेंद्र यादव, दिनेश चौहान और सतपाल सारण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और जरूरतमंदों तथा गौ सेवा जैसे कार्यों को बढ़ावा मिलता है।
