- Advertisement -

विश्व रक्तदाता दिवस पर राजपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर 52 यूनिट रक्तदान, भाई-बहन की जोड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर समाजसेवा और मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी अलवर के तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 52 यूनिट रक्तदान किया गया। यह शिविर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान नर्सिंग कॉलेज तिजारा के प्रिंसिपल राजपाल सिंह यादव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आईएमए हॉल परिसर में पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा का संदेश दिया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं ने भाग लिया।

भाई-बहन ने पेश की प्रेरणादायक मिसाल

शिविर का सबसे बड़ा आकर्षण भाई-बहन की जोड़ी रही। 75 बार रक्तदान कर चुके रक्तवीर गिरीश गुप्ता के परिवार से उनकी पुत्री मुस्कान गुप्ता (24 वर्ष) ने पांचवीं बार और पुत्र शाश्वत गुप्ता (20 वर्ष) ने चौथी बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। दोनों भाई-बहन अपने पिता से प्रेरित होकर लगातार रक्तदान कर रहे हैं।

यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और युवा पीढ़ी को समाजसेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

रक्तदान महादान का दिया संदेश

कार्यक्रम संयोजक एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया अलवर के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने बताया कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रखी गई है, जो रक्तदान को मानवता और करुणा का प्रतीक बनाती है।

अनेक गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. एस.सी. मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश बैरवा, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन अलवर के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन मीणा, कॉमर्स कॉलेज के प्रिंसिपल सत्यभान यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सभी वक्ताओं ने राजपाल सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना की और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

रक्तवीरों का किया सम्मान

शिविर में नियमित रक्तदान करने वाले कई रक्तवीरों को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें गिरीश गुप्ता (75 बार), मूलचंद जांगिड़ (89 बार), निर्मित यादव (69 बार), पवन कुमार जांगिड़ (54 बार), अतुल सक्सेना (26 बार), जतिन साहनी (25 बार) सहित कई रक्तदाता शामिल रहे।

समाज के लिए प्रेरणा बना आयोजन

राजपाल सिंह यादव के जन्मदिन को रक्तदान और पौधारोपण जैसे जनहित कार्यों से जोड़कर मनाना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। यह आयोजन साबित करता है कि जन्मदिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि समाज को कुछ लौटाने का अवसर भी हो सकता है।

एक यूनिट रक्त किसी अंजान व्यक्ति की जिंदगी बचा सकता है और एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण दे सकता है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

Hhhh

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here