अलवर, 30 अप्रैल 2026
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में सीएनजी लीकेज होने से लगी आग में एक ही परिवार के पांच जने जिंदा जलकर राख हो गए। इस घटना में चालक भी बुरी तरह झुलस गया। जिसे जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । यह घटना बुधवार देर रात करीब 11बजे की है । सूचना के बाद मौके पर पहुंची लक्ष्मणगढ़ पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पाने की प्रयास किए । लेकिन किसी को बचा नहीं सके।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव निवासी एक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन कर कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। यह परिवार इस गाड़ी को किराए पर लेकर आया था। जैसे ही यह अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर में पहुंचे वहां अचानक सीएनजी गैस का रिसाव हो गया और रिसाव इतना तेज था कि तुरंत ही आग पकड़ लिया और आग के चलते इसमें गाड़ी में सवार सभी लोग झुलस गए ।चालक बड़ी मुश्किल से उसमें निकाल पाया। वह भी काफी जल गया। जिसे पुलिस द्वारा एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के लिए रेफर किया गया । जहां उसका इलाज चल रहा है।
लक्ष्मणगढ़ की थाना प्रभारी नेकी राम ने बताया कि यह रात करीब 11:00 बजे की घटना है टैक्सी पर यह परिवार गाड़ी लेकर आया था। ये श्योपुर के चैनपुर निवासी हैं ।सीएनजी और पेट्रोल से चलने वाली इस गाड़ी में गैस रिसाव के कारण यह आग लगी । आग इतनी भयानक थी कि इसमें किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया ।इस हादसे में तीन महिलाएं एक पुरुष और एक बच्ची जिंदा जलकर राख हो गए ।उनके कंकाल भी नहीं बचे हैं।
उन्होंने बताया कि सीएनजी की आग में इतनी ज्यादा हीट होती है कि वह हड्डी को भी गला देता है बस उनके अस्तित्व इस तरीके से दिख रहे हैं कि बस यह उनकी डेड बॉडी कल्पना के रूप में है। मौके पर ही मेडिकल टीम को बुलाया गया है। जिससे डीएनए कर उनकी पहचान की जाएगी । परिवार जनों को सूचना दे दी गई है उनके पहुँचने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है घटना की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल पुलिस अलवर में हुए इस दर्दनाक हादसे की जाँच कर रही है।
