- Advertisement -

भर्तृहरि धाम मार्ग की बदहाल स्थिति पर बोले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जल्द निर्माण कार्य शुरू करे सरकार

- Advertisement -
- Advertisement -

कुशालगढ़ तिराहे से भर्तृहरि तक सड़क और पुलिया जर्जर, मेले से पहले सुधार की उठी मांग

अलवर | 16 अप्रैल 2026

अलवर में भर्तृहरि धाम को जोड़ने वाले प्रमुख सड़क मार्ग की खराब हालत को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि राज्य बजट में कुशालगढ़ तिराहे से थैंक यू बोर्ड होते हुए भर्तृहरि मार्ग के निर्माण और भर्तृहरि तिराहे की पुलिया के जीर्णोद्धार की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
जूली ने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग की पुलिया बेहद जर्जर हालत में है, जिससे आमजन और श्रद्धालुओं को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। साथ ही, यहां दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
उन्होंने आगामी 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले महाराजा भर्तृहरि और पांडुपोल हनुमान जी के वार्षिक मेले का भी जिक्र किया। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। पिछले वर्ष भारी बारिश के चलते पुलिया पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हुआ था और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
यह सड़क मार्ग भर्तृहरि धाम और पांडुपोल हनुमान जी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, साथ ही जयपुर से कनेक्टिविटी का भी महत्वपूर्ण रास्ता है। इसके अलावा यह थानागाजी क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग भी है।
जूली ने कहा कि जनहित और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस सड़क और पुलिया के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत शुरू किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here