- Advertisement -

श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय होगा कबूतर पार्क, 5 से 11 अक्टूबर तक होगा आयोजन

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर। कबूतर पार्क महिला मंडल की ओर से स्कीम नंबर एक स्थित आर्य नगर के कबूतर पार्क में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा।

धर्म प्रेमी मनोज विजयवर्गीय ने बताया कि हरि बाबा मंदिर के पुजारी सत्यनारायण शास्त्री के संयोजन में आयोजित होने वाली कथा में वृंदावन के कथावाचक जगन्नाथ जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे।

कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भागवत कथा के प्रसंगों और आध्यात्मिक संदेशों से श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

कलश यात्रा से होगा कथा का शुभारंभ

आयोजन का शुभारंभ सोमवार, 5 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। कॉलोनी की महिलाएं कबूतर पार्क में एकत्रित होकर कलश यात्रा में शामिल होंगी। इसके बाद श्रद्धालु धार्मिक जयकारों के साथ कथा स्थल तक पहुंचेंगे।

आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा में कॉलोनी की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

सात दिनों तक कबूतर पार्क में भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता की त्रिवेणी देखने को मिलेगी।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here