
अलवर। 31 अगस्त 2026। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ कस्बे के बुटोली गाँव में सोमवार को एक 8 साल का बच्चा हादसे का शिकार हो गया। बच्चा करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बताया जा रहा है वह लगभग 48 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं वन पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा लगातार मॉनिटिरिंग कर रहे है। विधायक सुखवंत सिंह, ओर जिला प्रशासन के अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए। बोरवेल में फंसे बच्चे तक पहुंचने और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम मौके पर जरूरी संसाधनों के साथ अभियान में जुटी हुई है।
विधायक भी पहुंचे मौके पर
बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना के बाद विधायक सुखवंत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है और सभी की नजर रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनी हुई है।
48 फीट की गहराई पर फंसा बच्चा
बताया जा रहा है कि बोरवेल की कुल गहराई करीब 300 फीट है, जबकि बच्चा लगभग 48 फीट नीचे फंसा हुआ है। बचाव दल की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालना है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बच्चे की स्थिति और रेस्क्यू अभियान की आगे की जानकारी प्रशासन की ओर से मिलने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है।
