- Advertisement -

अलवर में भाजपा का विजय उत्सव: असम, पुडुचेरी और बंगाल जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, वन मंत्री संजय शर्मा बोले -“भय हारा-भरोसा जीता”

- Advertisement -
- Advertisement -

नंगली सर्किल पर आतिशबाजी और मिठाई वितरण, मंत्री संजय शर्मा व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने दी बधाई

अलवर | 04 मई 2026

असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। भाजपा अलवर दक्षिण की ओर से नंगली सर्किल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीत का जश्न मनाया।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

नारों से गूंजा माहौल

पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

जनता के भरोसे की जीत– संजय शर्मा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। देश के हर कोने में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

विकास की राजनीति को मिला समर्थन – अशोक गुप्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए गौरव का क्षण है। जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए विकास को चुना है। देश के 65% से अधिक भूभाग पर भाजपा का प्रभाव जनता के विश्वास को दर्शाता है

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका, नरेश गोयल, ऋषिराज शर्मा, देशराज खरेरा, अभिराम दीक्षित, हरीश यादव, राजेश तिवारी, जितेंद्र गोयल, नरेश ढाणावत, दीपक पंडित, मनोज चौहान, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पंडित जले सिंह, जय सिंह यादव, सतीश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here