- Advertisement -

अलवर में गूंजे बाबा साहेब के जयकारे, जयंती पर अंबेडकर सर्किल पर उमड़ा जनसैलाब

- Advertisement -
- Advertisement -

रैलियों, जयकारों और कार्यक्रमों से गूंजा शहर, नेताओं ने किया माल्यार्पण, पुलिस रही मुस्तैद

अलवर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया। हर तरफ बाबा साहेब के जयकारे और रैलियों की गूंज सुनाई दी, जहां लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

अलवर, 14 अप्रैल ।
जिलेभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के अंबेडकर सर्किल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान राजस्थान सरकार में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर सर्किल पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।


वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारे लगाए। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
शहर के साथ-साथ जिले भर में अंबेडकर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, भंडारे और सभाओं का आयोजन किया गया, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शहर में निकली रैली

अंबेडकर जयंती के मौके पर अलवर शहर में कई सामाजिक संगठनों की ओर से रैलियां निकाली गईं। रैलियों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और “बाबा साहेब अमर रहें” के जयकारों के साथ पूरा शहर गूंज उठा। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और रैलियों ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस रही तैनात

अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकली रैलियों को लेकर अलवर शहर में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। शहर के हर सर्किल और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। रैली के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। अंबेडकर सर्किल पर भी भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

ट्रैफिक व्यवस्था हुई डायवर्ट

अंबेडकर सर्किल पर कार्यक्रम और भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया। जेल चौराहे और भगत सिंह सर्किल से अंबेडकर सर्किल की ओर आने वाले वाहनों को कॉलोनियों के अंदरूनी रास्तों से डायवर्ट किया गया, जिससे यातायात सुचारू बना रहा।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here