- Advertisement -

57वें जन्मदिन पर पर्यावरण का संदेश: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा के सम्मान में लगाए गए 57 पौधे

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर | 16 फरवरी 2026 / वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा के 57वें जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और सामाजिक संस्थाओं ने पर्यावरण संरक्षण का अनुकरणीय संदेश दिया। अलवर के मुंगस्का स्थित श्री गुरु नानक ग्रीन लंग्स वाटिका में वन विभाग के सहयोग से 57 पौधे रोपित कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने पौधारोपण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के “हरियालो राजस्थान” अभियान ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई सामाजिक चेतना को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि अब आमजन न केवल पौधे लगा रहे हैं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी कर रहे हैं।

मंत्री शर्मा ने अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की अरावली संरक्षण ग्रीन वॉल पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अलवर के विकास को भी नई दिशा मिली है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर धरती मां के प्रति अपना दायित्व निभाएं।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों के साथ केक काटा गया। साथ ही सामाजिक संस्थाओं द्वारा राजगढ़, अलवर, बहरोड़, तिजारा और किशनगढ़बास में भी पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सामाजिक पहल का प्रेरक उदाहरण बना।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here