- Advertisement -

भिवाड़ी ओद्योगिक क्षेत्र की कम्पनी में लगी भीषण आग, जलने से आधा दर्जन मजदूरों की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश/ अलवर. भिवाड़ी की खुशखेड़ा कारोली की एक केमिकल और पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। धमाकों और आग की लपटों के बीच फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वही अभी और मजदूरों के शव मिलने की सम्भावना जताई जा रही है। घटना के बाद भिवाड़ी, खुशखेड़ा, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगह की दमकल मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके की आवाज आई और देखते ही देखते आग ने पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल और पटाखा सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा आज सुबह करीब 9.30 बजे का है।


हादसा इतना भयावह था कि कई शव बुरी तरह झुलस गए। रेस्क्यू टीम को बॉडी पार्ट्स प्लास्टिक बैग में इकट्ठा करने पड़े। प्रशासन ने मृतकों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच कराने की बात कही है।
जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा शॉर्ट सर्किट, केमिकल रिएक्शन या लापरवाही के कारण हुआ। प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here