- Advertisement -

भिवाड़ी में बिना लाइसेंस दवा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की दवाइयां जब्त

- Advertisement -
- Advertisement -

भिवाड़ी, 2 सितंबर 2026। भिवाड़ी में बिना लाइसेंस दवाइयों का कारोबार करने के मामले में औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर, अलवर और दौसा के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने स्ट्रेन हेल्थ केयर के बिना लाइसेंस संचालित गोदाम पर छापा मारकर करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की दवाइयां, कच्चा माल और दवा निर्माण से जुड़ा सामान जब्त किया है।

गोदाम से मिले करीब 1500 कार्टन

औषधि नियंत्रण विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गोदाम में अलग-अलग कंपनियों की करीब 1500 कार्टन दवाइयां मिलीं। विभाग के अनुसार ये दवाइयां स्ट्रेन हेल्थ केयर, भिवाड़ी द्वारा बाजार में बेची जा रही थीं।

कार्रवाई के दौरान कंडोर हेल्थकेयर, लालरू पंजाब, ओपल हेल्थकेयर करनाल हरियाणा, एलेक्सा फार्मास्युटिकल्स बद्दी हिमाचल प्रदेश और यूनिशार्प ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, लालरू पंजाब सहित अन्य कंपनियों की दवाइयां मिलीं।

9 दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे

दवाइयों की गुणवत्ता की जांच के लिए विभाग की टीम ने 9 सैंपल लिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन सैंपलों की जांच के बाद दवाइयों की गुणवत्ता और मानकों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

गोदाम से दवा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी बरामद हुआ है। इसमें टेपेंटाडॉल, प्रेगबालिन और कोट्रीमोक्साजोल समेत अन्य सामग्री शामिल है। इसके अलावा पैकिंग सामग्री और दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी मिलीं

जांच के दौरान मौके से एक्सपायर्ड सिल्डेनाफिल की गोलियां भी बरामद हुईं। विभाग ने पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

तीन राज्यों को भेजी गई जानकारी

औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के अनुसार, जिन कंपनियों की दवाइयां गोदाम में मिली हैं, उनके संबंध में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के औषधि प्रशासन को जानकारी दी गई है। संबंधित राज्यों में भी कंपनियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम भेजी गई है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिना लाइसेंस दवा रखने, बनाने या बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here