अलवर, 11 FEB। राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास को गति देने वाला बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी को लोककल्याणकारी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के सशक्तिकरण को समर्पित है।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट राजस्थान को समृद्धि की नई दिशा देगा और विशेष रूप से अलवर लोकसभा क्षेत्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
अलवर को मिली प्रमुख सौगातें
-
3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का डेयरी प्लांट स्थापित करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
-
अलवर शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और वर्षा जल निकासी के लिए विशेष कार्य।
-
प्याज एवं सब्जियों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना।
-
औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में जलभराव, ड्रेनेज-सीवरेज व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान।
-
नीमराना एवं खैरथल में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना की घोषणा।
सांसद ने कहा कि औद्योगिक विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए किए गए प्रावधान क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए राजस्थान और विशेषकर अलवरवासियों को बधाई दी।
