अलवर, 08 फरवरी।भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा के अलवर आगमन पर ईटाराणा छावनी में स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति संरक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय के नेतृत्व में रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा, कर्नल नवीन मग्गो, राहुल तिवारी, अमित देसाई एवं संजय घोष का तिरंगा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा ने स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी समिति के कार्यक्रमों को इसी प्रकार सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
देशभक्ति कविता ने बांधा शमा
स्वागत कार्यक्रम के दौरान छोटी बच्ची जाह्नवी विजय ने देशभक्ति और सेना के जवानों के जीवन से जुड़ी भावपूर्ण कविता का पाठ किया, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोगों ने तालियों के साथ सराहना की।
दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को देशभर में फैलाने पर चर्चा
कार्यक्रम के संदर्भ में समिति से जुड़े एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि ईटाराणा छावनी में स्टेशन कमांडर के पद पर रहते हुए रिटायर्ड मेजर जनरल इंद्रजीत सिंह लांबा ने समिति के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों से ही भारतीय सेना के जवानों की भागीदारी सुनिश्चित हुई और देश की विभिन्न छावनियों में कार्यक्रम आयोजित होने लगे। भविष्य में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर समिति से जुड़े महेश खंडेलवाल, हेमचंद्र विजय, एडवोकेट अजीत सोनी, मोहित पंडित, प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र विजय, विनोद खंडेलवाल, संजय बवेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष गौरीशंकर विजय ने सेना के अधिकारियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
