- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 7 फरवरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को खैरथल-तिजारा के बघेरी ग्राम स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भडाना के निवास पर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उप मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है, लेकिन पूरा प्रदेश इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here