- Advertisement -

साइबर पुलिस की नई एडवाइजरी: ‘संचार साथी’ पोर्टल से बचें फर्जी कॉल, सिम फ्रॉड और मोबाइल चोरी से

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर , 23 मई 2026। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘संचार साथी’ पोर्टल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल चोरी, फर्जी सिम, साइबर फ्रॉड और संदिग्ध कॉल्स से बचने के लिए इस पोर्टल और मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम V K Singh ने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नई तकनीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित ‘संचार साथी’ पोर्टल मोबाइल और सिम सुरक्षा से जुड़ी कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

चोरी या गुम मोबाइल तुरंत करें ब्लॉक

‘Block Your Lost/Stolen Mobile Handset’ फीचर की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी या खोए मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कर सकता है। इससे फोन में किसी भी कंपनी का सिम इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। मोबाइल मिलने पर उसे दोबारा अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

मोबाइल खरीदने से पहले करें जांच

‘Know Your Mobile (KYM)’ फीचर के जरिए नया या पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर चेक किया जा सकता है। इससे पता चल जाएगा कि फोन चोरी का, डुप्लीकेट या ब्लैकलिस्टेड तो नहीं है।

आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं?

‘TAFCOP’ फीचर से लोग यह जान सकते हैं कि उनके नाम या आधार पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं। अगर कोई अनजान नंबर दिखता है तो उसकी शिकायत कर उसे बंद कराया जा सकता है।

फर्जी कॉल और मैसेज की करें शिकायत

‘चक्षु (CHAKSHU)’ फीचर के जरिए व्हाट्सएप, कॉल या SMS पर आने वाले फर्जी नौकरी, बैंक अधिकारी, KYC अपडेट और लॉटरी जैसे फ्रॉड मैसेज की शिकायत की जा सकती है।

विदेशी कॉल पर भारतीय नंबर दिखे तो रहें सावधान

राजस्थान पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अब कॉलर आईडी स्पूफिंग तकनीक का इस्तेमाल कर विदेश से कॉल करते हुए भारतीय नंबर दिखाते हैं। ऐसे मामलों में “Report Incoming International Call With Indian Number” फीचर के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here