जयपुर, 04 AUGUST2026। राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की पांचों विद्युत निगमों में कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू होकर 25 अगस्त 2026 तक चलेगी।
राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के अनुसार उत्पादन निगम, प्रसारण निगम तथा जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में अभियन्ता एवं मंत्रालयिक संवर्ग के पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
- कनिष्ठ अभियन्ता (Junior Engineer – JE): 869 पद
- कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant): 371 पद
- कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय (Junior Assistant/Commercial Assistant-II): 765 पद
कुल पद: 2005
5 अगस्त से 25 अगस्त तक करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राज्य की किसी भी विद्युत निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- कनिष्ठ अभियन्ता (JE) – ऑनलाइन परीक्षा
- कनिष्ठ लेखाकार – ऑनलाइन परीक्षा
- कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय – ऑनलाइन परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की टंकण (Typing) परीक्षा भी होगी।
विज्ञापन में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
विस्तृत भर्ती विज्ञापन में अभ्यर्थियों को निम्न जानकारी उपलब्ध कराई गई है—
- पदवार शैक्षणिक योग्यता
- आयु सीमा
- आरक्षण का श्रेणीवार विवरण
- आवेदन शुल्क
- आवेदन प्रक्रिया
- चयन प्रक्रिया
- अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
भर्ती से संबंधित लिंक 25 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
हेल्पलाइन नंबर
भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए कार्यदिवसों में 9414056655 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
