- Advertisement -

नीट यूजी 2026: अलवर के वीर सिंह बने सिटी टॉपर, एआईआर 149 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

- Advertisement -
- Advertisement -

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के 200 से अधिक छात्रों ने किया नीट क्वालिफाई, राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन

अलवर, 17 जुलाई 2026। नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में अलवर के छात्र वीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (ऐआईआर) 149 हासिल की और शहर के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह सफलता आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ऐईएसल) के मार्गदर्शन में मिली है।

संस्थान के एकेडमिक हेड मेडिकल मनीष जैन ने बताया कि वीर सिंह के अलावा तनिषा गुप्ता, अभिनव शर्मा, आदित्य राज सिंह, मोहित शर्मा, आलिया खान, कृतेश सैनी, समीर दीवाल, दीपिका कंवर, एकांशी खत्री, दृष्टि गेरा, समीर खान, अक्षी भट्ट, दिव्यांश सैनी, हर्षिता, कुमुद और समर सहित कई विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब तक प्राप्त परिणामों के अनुसार आकाश के 200 से अधिक छात्र नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल होकर क्वालिफाई कर चुके हैं।

संस्थान ने बताया इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज के छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया।

अपनी सफलता पर वीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। वहीं, क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने वीर सिंह सहित सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज ने दावा किया है कि पिछले एक दशक में उसके छात्रों ने 13 बार एआईआर-1 हासिल की है तथा नीट में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर संस्थान ने अपनी पहचान मजबूत बनाई है।

इस दौरान एकेडमिक हेड फाउंडेशन गौरव शर्मा, कोऑर्डिनेटर मेडिकल विंग निहाल सिंह, एकेडमिक हेड इंजीनियरिंग दिलीप पाराशर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here