- Advertisement -

गाजियाबाद में भीषण आग: 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका, इंदिरापुरम के कनवानी गांव में दोपहर को लगी आग, सैकड़ों परिवार बेघर

- Advertisement -
- Advertisement -

गाजियाबाद | 16 अप्रैल 2026

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर एक भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 500 से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और पूरा इलाका धुएं व लपटों से भर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलेंडर एक-एक कर फटने लगे। लगातार हो रहे धमाकों से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि आग दोपहर करीब 12 बजे के आसपास लगी और कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत पास के कबाड़ के गोदाम से हुई, जो बाद में झुग्गियों में फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां लगाई गईं और कई घंटों तक राहत व बचाव कार्य चलता रहा।

इस दौरान कुछ बच्चों के लापता होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में सभी बच्चों के सुरक्षित मिलने की जानकारी सामने आई, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

इस भीषण हादसे में सैकड़ों परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। लोगों का सामान जलकर राख हो गया और कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार फिलहाल आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और कूलिंग का कार्य जारी है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here