- Advertisement -

अलवर में नगर निकाय चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 69.45 प्रतिशत मतदान

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर, 9 सितंबर 2026। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत अलवर जिले में नगर निगम अलवर सहित पांच नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिले के कुल 165 वार्डों के लिए हुए मतदान में 3 लाख 27 हजार 725 मतदाताओं में से 2 लाख 27 हजार 589 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 69.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि मतदान के दौरान जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए थे। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

अलवर नगर निगम में 65.75 प्रतिशत मतदान

नगर निगम अलवर क्षेत्र में कुल 65.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सुबह 10 बजे तक 18.80 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 39.90 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 52.26 प्रतिशत और शाम 6 बजे तक 64.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पांचों निकायों में मतदान प्रतिशत

नगरीय निकाय

मतदान प्रतिशत

नगर निगम अलवर

65.75%

नगर पालिका बहादुरपुर

89.28%

नगर पालिका रामगढ़

84.69%

नगर पालिका नौगांव

86.66%

नगर पालिका मालाखेड़ा

84.44%

इन आंकड़ों में बहादुरपुर नगर पालिका में सबसे अधिक 89.28 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि अलवर नगर निगम में 65.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शाम तक जारी रहा मतदान का सिलसिला

बहादुरपुर में शाम 6 बजे तक 89.23 प्रतिशत, रामगढ़ में 84.51 प्रतिशत, नौगांव में 86.57 प्रतिशत और मालाखेड़ा में 84.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। प्रशासन के अनुसार प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here