जयपुर, 19 जून। जयपुर के खो नागौरियान क्षेत्र में संचालित नेचुरल ब्रांड की सॉस एवं मेयोनीज़ निर्माण फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1400 किलो खाद्य सामग्री नष्ट करवाई तथा 2280 किलो खाद्य सामग्री सीज कर दी। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर फैक्ट्री का खाद्य लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया।
जयपुर में नकली सॉस-मेयोनीज़ फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो खाद्य सामग्री नष्ट, लाइसेंस निरस्त
- Advertisement -
- Advertisement -
