अलवर, 15 मई । भीषण गर्मी के इस तपते मौसम में राहगीरों, जरूरतमंदों एवं आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराने के पावन उद्देश्य से OMSRI दवा संगठन एवं दवा बाजार प्याऊ संगठन द्वारा प्याऊ का बिजली घर चौराहे के पास शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं मानव सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरुका, समाजसेवी डॉ एसके शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव एवं प्रकाश गंगावत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि “भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा है। जल ही जीवन है और जरूरतमंद को शीतल जल उपलब्ध कराना हमारे संस्कारों और भारतीय संस्कृति की पहचान है।” उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में आगे आकर अपनी भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि OMSRI परिवार द्वारा शुरू किया गया यह प्याऊ केवल पानी पिलाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और संवेदनाओं को जीवित रखने का प्रेरणादायक प्रयास है। ऐसे कार्य समाज को जोड़ने और सेवा की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में सुधीर यादव एवं जगराम पहलवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान OMSRI परिवार के समर्पित पदाधिकारियों में राज्य महामंत्री महेश उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिलाध्यक्ष रोहित पाराशर, जिला सचिव हरेंद्र पाठक, प्रवीण फौजदार, सुरेंद्र चौधरी, खगेन्द्र गुलपड़िया, गोपाल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, विकास अवस्थी, महेंद्र वर्मा, आशीष सैनी, बालकिशन, विनोद सैनी, प्रियव्रत, रवि राठौड़, जितेंद्र शर्मा, सतीश यादव, अवनीश पांडे, गौरव राठौर एवं हेमंत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला शक्ति में रेहा अरोड़ा एवं पूजा सुलानियाँ सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रुपेन्द्र यादव ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजसेवियों ने समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
