- Advertisement -

सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘जनगणना 2027’ में किया स्व-गणना, नागरिकों से जुड़ने की अपील

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 1 मई 2026।
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘जनगणना 2027’ के तहत स्व-गणना प्रक्रिया में स्वयं भाग लेकर राज्यवासियों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना 2027 डिजिटल भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि सटीक और सही जानकारी ही सरकार को बेहतर योजनाएं बनाने में मदद करती है, इसलिए सभी लोग स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाकर अपनी और अपने परिवार की पूरी जानकारी ऑनलाइन भरें।

गौरतलब है कि जनगणना के पहले चरण के तहत 16 मई 2026 से प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू करेंगे। इससे पहले 1 मई से 15 मई तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसमें वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here