- Advertisement -

अलवर में गूंजेगा जय श्रीराम: हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी 12वीं विशाल हनुमान ध्वज यात्रा, 2100  ध्वजवाहक होंगे शामिल

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर | 07 अप्रैल /

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सर्व हिंदू समाज अलवर के तत्वावधान में 12वीं विशाल हनुमान ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जागरण के संदेश के साथ निकलने वाली यह यात्रा शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बनाएगी।
आयोजको ने बताया कि ध्वज यात्रा अग्रसेन कॉलोनी स्थित फल-सब्जी मंडी प्रांगण से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मोती डूंगरी हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। सौरभ कालरा ने बताया कि कार्यक्रम सर्व हिन्दू समाज के लोग शामिल होंगे।

विभिन्न झांकियां रहेंगी आकर्षण

प्रेम गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष यात्रा में —
2100 ध्वजवाहक, 6 आकर्षक धार्मिक झांकियां, भक्ति संगीत से सुसज्जित डीजे शामिल होंगे। झांकियों में राम दरबार, हनुमान जी, वाल्मीकि आश्रम सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों को दर्शाया जाएगा।

धर्मसभा से होगी शुरुआत

प्रेम सिंह राजावत ने बताया कि
ध्वज यात्रा से पूर्व फल-सब्जी मंडी परिसर में धर्मसभा आयोजित होगी। जिसमें संत समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद ध्वज यात्रा शुरू होगी।

संस्कृति से युवाओं को जोड़ने का प्रयास

डॉ. केके. गुप्ता ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा समाज में एकता और जागरूकता का संदेश देना है।

संत समाज व महिलाओं की भी होगी भागीदारी
आयोजकों के अनुसार यात्रा में संत समाज, महिला श्रद्धालु और सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस दौरान रामदयाल मीणा, विजेंद्र सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here