- Advertisement -

राजीव गांधी सामान्य अस्पताल को मिला नया PMO, प्रेमचंद सैनी ने संभाली जिम्मेदारी, व्यवस्थाओं को बेहतर करने का दिलाया भरोसा 

- Advertisement -
- Advertisement -

मनीष बावलिया /अलवर, 31 मार्च । शहर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव के तहत डॉ. प्रेमचंद सैनी को नया पीएमओ (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) नियुक्त किया गया है। मंगलवार सुबह सेवानिवृत्त हो रहे पीएमओ डॉ. सुनील चौहान ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. सैनी को कार्यभार सौंप दिया।

आज सुबह अस्पताल परिसर में औपचारिक रूप से चार्ज हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल डॉ. प्रेमचंद सैनी मेडिकल जूरिस्ट कक्ष में बैठकर कार्य देख रहे हैं, जबकि बुधवार को पीएमओ कार्यालय में बैठकर वे विधिवत रूप से जिम्मेदारी संभालेंगे।

संगठनों और समाज के लोगों ने दी शुभकामनाएं

डॉ. सैनी के पीएमओ बनने की खबर मिलते ही सैनी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और अस्पताल स्टाफ के लोग अस्पताल पहुंचे और उन्हें बधाई दी। इस दौरान सभी ने उनके कार्यकाल में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई।

अस्पताल व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भरोसा

नवनियुक्त पीएमओ डॉ. प्रेमचंद सैनी ने कहा कि वे राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करेंगे तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत व सुव्यवस्थित बनाने का भी भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, साफ-सफाई, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और स्टाफ समन्वय उनकी प्राथमिकता रहेगी।

यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर सैनी समाज के अनिल सैनी, भौरेलाल सैनी, कमल सैनी, विकास बबेरवाल, नवल किशोर सैनी, प्रकाश चंद सैनी, मास्टर अशोक सैनी, हुकमाराम सैनी, महेश सैनी, डॉ संदीप सैनी, तेजपाल सैनी, रमन सैनी, कैलाश चंद सैनी, झमन लाल सैनी, एडवोकेट नरेश सैनी, प्रेमचंद कोलावत, आनंद सैनी, महेंद्र सैनी, किशोरी लाल सैनी, कैलाश चंद सैनी, धीरेंद्र सैनी, अनीश सैनी, राजेंद्र सैनी, बनवारी लाल सैनी, त्रिलोक सैनी, अभिषेक सैनी, राहुल सैनी, अंकित सैनी सहित अनेक अन्य सामाजिक संघटनो सहित शहर के प्रबुद्ध लोग उनका स्वागत करने के लिए अस्पताल पहुंचे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here