पूर्व मुख्यमंत्री को रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बनने का दिया आमंत्रण
अलवर, 23 मार्च। अलवर जिला सैनी महासभा, राष्ट्रीय सैनी सभा (रजि.), सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान एवं सैनी समाज की विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 7 दिवसीय कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित निवास पर किया गया।
कार्यक्रम आयोजकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को 05 अप्रैल 2026 को अलवर के कम्पनी बाग के सामने स्थित दा रिवाज रिसोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वरिष्ठजन सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया।
05 से 11 अप्रैल तक चलेंगे कार्यक्रम
आयोजकों के अनुसार महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर राजस्थान में सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रम अलवर जिले में आयोजित किए जाते हैं। यह 7 दिवसीय आयोजन (05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026) सैनी समाज की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

यह रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन के दौरान राजस्थान माली सैनी महासभा के महामंत्री भवानी शंकर सैनी, अलवर जिला सैनी महासभा अध्यक्ष अनिल सैनी (गब्बर), राष्ट्रीय सैनी सभा जिलाध्यक्ष कमल सैनी, विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान अध्यक्ष विकास बबेरवाल, पंचायत समिति उमरैण उपप्रधान महेश सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज अध्यक्ष हुकमाराम सैनी, महात्मा मोहनदास सेवा समिति उपाध्यक्ष झम्मनलाल सैनी, सैनी युवा महासभा अध्यक्ष डॉ. संदीप सैनी, हिमांशु सहित समाज के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
