जयपुर, 26 फरवरी 2026।
आगामी 28 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक किशनगढ़–गेगल–कायड़–ब्यावर तथा किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। भारी वाहन चालकों को इस मार्ग से परहेज कर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक कंजेशन की आशंका
एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी के सिंह ने बताया कि निर्धारित समयावधि में उक्त मार्गों पर ट्रैफिक कंजेशन की स्थिति बन सकती है। आमजन की सुविधा और सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
भारी वाहनों के लिए विशेष निर्देश
ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य मालवाहक वाहनों को 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक:
-
किशनगढ़–गेगल–कायड़–ब्यावर मार्ग
-
किशनगढ़–गेगल–कायड़–अजमेर मार्ग
पर कायड़ एवं गेगल टोल मार्ग से गुजरने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। संबंधित जिलों की पुलिस को डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
व्यापक प्रचार-प्रसार
पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार माध्यमों एवं अन्य संचार प्लेटफॉर्म के माध्यम से एडवाइजरी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि वाहन चालक पूर्व योजना बनाकर यात्रा कर सकें।
आमजन से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, जिससे सभी के लिए सुरक्षित और सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।
