मनीष बावलिया / अलवर, 09 फरवरी ।तहसील उमरेण के ग्राम ढहलावास में सिद्ध श्री श्री 1008 गरवा जी महाराज के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि इस बार मेले में श्रद्धा, परंपरा और खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन के तहत 14 फरवरी 2026 को रात्रि सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जबकि 15 फरवरी 2026 को सुबह से ही कुश्ती दंगल और विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित होगा। भंडारा दोपहर 12 बजे से सायं तक चलेगा।

कुश्ती दंगल के आकर्षक इनाम
मेले में आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल में 11 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की कुश्तियाँ रखी गई हैं।
वहीं अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपये की होगी, जो सायं 5 बजे कराई जाएगी। दंगल में आसपास के जिलों सहित प्रदेश के नामी पहलवानों के भाग लेने की संभावना है।
नियम व व्यवस्थाएं
आयोजन समिति के अनुसार: रेफरी और कमेटी का निर्णय अंतिम माना जाएगा। पहलवानों को एक से अधिक अवसर नहीं दिया जाएगा।
कुश्ती दंगल का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।
पुजारी व आयोजन समिति गरबा जी महाराज के पुजारी रूपसिंह योगी एवं रामौतार योगी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
इस आयोजन का संचालन मेला कमेटी, पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी ढहलावास द्वारा किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गायत्री मंदिर, वाया घोड़ाफेर चौराहा से गरवा जी महाराज डहलावास तक हर समय वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कुश्ती प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।
