- Advertisement -

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, अगले 7 दिनों में 45°C पार जाने की संभावना

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 19 मई। उत्तर भारत में गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के विस्तारित पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और मध्य भारत में 22 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है। कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां तापमान 43.4°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में राजधानी का तापमान 45°C तक जा सकता है।

वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में कई शहरों का तापमान 46°C के पार पहुंच चुका है। वर्धा में 46.5°C और अमरावती में 46°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

IMD ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here