- Advertisement -

ट्रेन में बना ‘हनीमून सूट’ फर्स्ट एसी कोच की सजावट का VIDEO वायरल, रेलवे ने TTE को किया सस्पेंड

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई/छत्रपति संभाजीनगर, 9 जुलाई 2026। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने भारतीय रेलवे में हड़कंप मचा दिया है। नांदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे को फूलों, गुब्बारों और गुलाब की पंखुड़ियों से ‘हनीमून सूट’ की तरह सजाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने संबंधित टिकट चेकर (TTE) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला ट्रेन संख्या 11002 नांदीग्राम एक्सप्रेस का है। जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को एक नवविवाहित दंपती ने अपने फर्स्ट एसी के दो-सीटर कूपे को निजी डेकोरेशन सर्विस की मदद से विशेष रूप से सजवाया। कूपे में “आई लव यू” थीम, फूलों की सजावट और गुब्बारों का आकर्षक इंतजाम किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि दंपती जालना स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति के ट्रेन के एसी कोच तक पहुंचने और सजावट कराने को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना गया है।

दक्षिण मध्य रेलवे ने ड्यूटी पर मौजूद TTE को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे यह भी पता लगा रहा है कि ट्रेन के भीतर इस तरह की सजावट की अनुमति किसने दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहां चूक हुई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे नवविवाहित जोड़े के लिए यादगार सरप्राइज बता रहे हैं, तो कई लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाए हैं।


- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here