- Advertisement -

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने अचानक हमला कर दिया। घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। हाथापाई के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थीं। तभी लगभग 35 वर्षीय युवक ने उन्हें कुछ कागज दिए और अचानक हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को काबू में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है, जो गुजरात के राजकोट का निवासी है। पुलिस ने उसे सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के दस्तावेजों और पते की भी जांच की जा रही है।

घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री पर हमले की निंदा करते हुए इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया।

हालांकि अब तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here