- Advertisement -

अलवर में बंधन बैंक के लॉकर का ताला तोड़कर चोर ने उड़ाए 68 हजार, CCTV में कैद हुई वारदात

- Advertisement -
- Advertisement -

एनसीआर संदेश /अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर बने बंधन बैंक में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर बैंक का लॉकर तोड़कर 68,580 रुपए नकद लेकर फरार हो गया। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

शाखा प्रबंधक रामलखन मीणा के अनुसार, शनिवार शाम बैंक बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब बैंक खोला गया तो ताले टूटे हुए मिले और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर लॉकर से 68,580 रुपए गायब पाए गए।

बैंक प्रशासन ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक युवक बैंक के अंदर चोरी करता हुआ साफ नजर आ रहा है। चोर ने चेहरा ढका भी नहीं था, जिसके चलते पुलिस को उसकी पहचान करने में आसानी होगी।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here