Ncr sandesh /अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार उस समय हड़कंप मच गया जब भूरा सिद्ध के समीप चुंगी के पास दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और एक आटा चक्की पर फायरिंग कर फरार हो गए। दोनों युवकों ने मुँह पर कपड़ा बाँधा हुआ था।अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी शरण कांबले गोपीनाथ, सीओ सिटी अंगद शर्मा और थाना प्रभारी रामेश्वर लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खांगले। एडिशनल ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना किसी आपसी रंजिश या पुराने विवाद से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों को तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।
Latest news
- Advertisement -
संबंधित खबरें
- Advertisement -
