- Advertisement -

कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया धमाका: BJP से आगे निकला इंस्टाग्राम, X अकाउंट ब्लॉक होते ही बना नया हैंडल

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 22 मई। देश की डिजिटल दुनिया में इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का एक नया सोशल मीडिया ट्रेंड जमकर चर्चा में है। व्यंग्य और मीम्स के जरिए शुरू हुआ यह ऑनलाइन मूवमेंट अब करोड़ों युवाओं तक पहुंच चुका है। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े हैं और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसने फॉलोअर्स के मामले में BJP के आधिकारिक अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) खुद को “Voice of the Lazy and Unemployed” बताती है। बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के मुद्दों पर मीम्स व व्यंग्यात्मक पोस्ट के कारण यह पेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए।

डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। अब ये आंकड़ा 1.96 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स से ज्यादा हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

वहीं, कल यानी 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने नया अकाउंट “Cockroach Is Back” नाम से लॉन्च किया। नए अकाउंट के साथ “कॉकरोच मरते नहीं” जैसी लाइन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी और डिजिटल विरोध का नया तरीका बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे केवल इंटरनेट मीम कल्चर का हिस्सा मान रहे हैं। दूसरी ओर, “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम को लेकर ट्रेडमार्क आवेदन तक होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

लगातार बढ़ती लोकप्रियता के बाद अब यह साफ माना जा रहा है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” केवल एक मीम पेज नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर युवाओं की नई डिजिटल आवाज बनकर उभरी है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here