- Advertisement -

राजस्थान में ‘जनगणना 2027’ का शुभारंभ: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुरू की डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 1 मई 2026।
हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को जयपुर स्थित लोक भवन में ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं स्व-गणना (Self Enumeration) कर राज्य में इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।

राज्यपाल ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की सही व पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए सटीक डेटा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने एक सरल और यूजर-फ्रेंडली वेब पोर्टल तैयार किया है, जिससे लोग आसानी से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे।

राज्यपाल ने युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से विशेष सहयोग की अपील की, ताकि तकनीकी जानकारी से वंचित लोग भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गणनाकर्मियों का सहयोग करें और किसी भी शंका की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें।

जनगणना निदेशक विष्णु चरण मलिक के अनुसार, घर-घर सर्वे से पहले नागरिकों को 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना का अवसर दिया गया है। इस दौरान लोग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपने परिवार का डेटा ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

इस मौके पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here