- Advertisement -

मानवता की मिसाल: भिवाड़ी में श्री राम सेवा समिति ने लावारिस शव का कराया सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

- Advertisement -
- Advertisement -

भिवाड़ी, 13 अप्रैल |
भिवाड़ी में एक बार फिर मानवता की मिसाल देखने को मिली, जहां एक अज्ञात व्यक्ति के शव को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। फूलबाग थाना क्षेत्र में मिले करीब 35 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो सकी, जिसके बाद श्री राम सेवा समिति ने आगे आकर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।

जानकारी के अनुसार, लेबर चौक क्षेत्र में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने श्री राम सेवा समिति को सूचना दी। सूचना मिलते ही समिति के सदस्य भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।


समिति के प्रधान विनीत सिसौदिया ने बताया कि उनका उद्देश्य लावारिस शवों को भी सम्मानजनक विदाई देना है। इसी भावना के साथ समिति लगातार सेवा कार्यों में जुटी हुई है।

उन्होंने बताया कि अब तक समिति द्वारा 90 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। साथ ही उनकी अस्थियों को गढ़ गंगा तक पहुंचाने का कार्य भी समिति द्वारा किया जाता है, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके।
इस सेवा कार्य के दौरान प्रधान विनीत सिसौदिया, सचिव विनय पांडे, चंद्रभान, विनोद कपूर, राजवीर स्वामी, शुभकरण, कृष्ण कुमार और अमित तिवारी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

समिति का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है, जो बताता है कि इंसानियत आज भी जिंदा है।

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here