रेवाड़ी | 29 मार्च 2026
कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना की गौरवशाली 212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल के उत्तर भारत के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के बैनर तले रेवाड़ी में तृतीय मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह और सैनिक सम्मान के माहौल में संपन्न हुआ।
देशभक्ति से सराबोर रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान आर्डिनरी कैप्टन राजकिशन की संगीत प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह से भर दिया। वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिकों के जोश को देखकर उपस्थित समाजसेवी और होटल कर्मचारी भी देशभक्ति के रंग में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार विजयपाल एवं सूबेदार सत्यनारायण ने स्वागत उद्बोधन के साथ किया।
मुख्य अतिथि ने बढ़ाया सैनिकों का मनोबल
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल कुलदीप भानोट ने कहा कि ऐसे मिलन समारोह भूतपूर्व सैनिकों के मनोबल को मजबूत करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए सभी सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सैनिकों का सम्मान और शुभकामना संदेश
रेजीमेंट के वर्तमान कमांडिंग ऑफिसर एवं सूबेदार मेजर के संदेश के साथ पहुंचे सेना मेडल विजेता सूबेदार रमणीक, सूबेदार विश्वजीत पॉल और नायब सूबेदार दीपक का भूतपूर्व सैनिकों ने साफा बांधकर सम्मान किया।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने अपने कमांडिंग ऑफिसर को संदेश भेजते हुए आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वे अंतिम सांस तक रेजीमेंट और देश की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
देशभक्ति नारों से गूंजा सभागार
कार्यक्रम के समापन पर “जय लाल जय बलवान”,
212 रॉकेट रेजीमेंट कारगिल की जय और भारत माता की जय के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।
बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
समारोह में आर्डिनरी लेफ्टीनेंट फूल सिंह, सूबेदार मामन सिंह, सूबेदार जगविंदर, सूबेदार विनोद चौहान, सूबेदार संजय, सूबेदार अशोक, सूबेदार सुशील, नायब सूबेदार सुखविंदर, हवलदार सुभाष यादव, हवलदार नरेश, हवलदार प्रभात समोता, हवलदार उमेद, हवलदार वेद पाल अत्री, हवलदार सतपाल सहित समाजसेवी हर्ष यादव, राजबीर यादव, राकेश एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
