- Advertisement -

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, एक दिन में 6 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर | 22 मार्च 2026/ राजधानी जयपुर स्थित नाहरगढ़ जैविक उद्यान (Nahargarh Biological Park) इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रविवार को उद्यान में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली, जब एक ही दिन में 6 हजार से अधिक सैलानियों ने पहुंचकर वन्यजीवों का दीदार किया। यह अब तक एक दिन में आने वाले पर्यटकों की सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है।

 मौसम और छुट्टी का असर, बढ़ी पर्यटकों की संख्या

एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार सुहावने मौसम और अवकाश के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक उद्यान पहुंचे। रविवार को कुल 6,029 पर्यटकों ने पार्क का भ्रमण किया और प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को नजदीक से देखने का अनुभव लिया।

 लायन और टाइगर सफारी बनी मुख्य आकर्षण

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
करीब 457 पर्यटकों ने सफारी का रोमांचक अनुभव लिया। शेरों की शाही चाल और बाघों की गर्जना ने सैलानियों को खासा उत्साहित किया।

 देशभर से पहुंच रहे पर्यटक

उद्यान अब केवल जयपुर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। शहर के नजदीक हरियाली और वन्यजीवों का अनूठा संगम परिवारों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है।

 सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ और रेंजर शुभम शर्मा ने रविवार को सफारियों की मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा टिकटिंग, वाहन सुविधा, मार्गदर्शन और स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया।

 वन्यजीव पर्यटन का बन रहा बड़ा केंद्र

वन विभाग की सतत निगरानी और बेहतर प्रबंधन के कारण नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राजस्थान के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल हो चुका है। यह स्थान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा और मनोरंजन का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

 

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here