- Advertisement -

राजस्थान दिवस पर 14 से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह”, शहरों को साफ-सुंदर बनाने का अभियान

- Advertisement -
- Advertisement -

जयपुर, 14 मार्च 2026।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के सभी नगरीय निकायों में 14 से 19 मार्च 2026 तक “स्वच्छता सप्ताह” आयोजित किया जाएगा। यह अभियान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनभागीदारी से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के निदेशक प्रतीक जुईकर ने बताया कि छह दिवसीय इस विशेष अभियान के माध्यम से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शहरों में साफ-सफाई को लेकर सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

14 मार्च को होगा अभियान का शुभारंभ

स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत 14 मार्च को जिला स्तर पर कार्यक्रमों के साथ होगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मिलकर स्वच्छता का संदेश देंगे।

15 मार्च: प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर फोकस

इस दिन 3R सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को बढ़ावा देने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

16 मार्च: क्लीन टॉयलेट अभियान

16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट अभियान” के तहत सार्वजनिक, सामुदायिक और संस्थागत शौचालयों की विशेष सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।

17 मार्च: कचरा पृथक्करण पर जागरूकता

इस दिन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए घरों में गीला और सूखा कचरा अलग रखने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कार्यक्रम भी होंगे।

18 मार्च: जल प्रबंधन पर विशेष अभियान

प्रयुक्त जल प्रबंधन के तहत नालियों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्थानीय जलाशयों के संरक्षण के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

19 मार्च: स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर रैलियां

अभियान के अंतिम दिन स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों की भागीदारी से जागरूकता रैलियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
NCR Sandesh
NCR Sandeshhttps://ncrsandesh.in/
एनसीआर संदेश न सिर्फ मुख्यधारा की खबरों को कवर करता है, बल्कि उन आवाज़ों को भी मंच देता है जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हमारी खबरों की ख़ासियत है – तेज़ अपडेट्स, निष्पक्ष दृष्टिकोण और गहराई से विश्लेषण।

Latest news

- Advertisement -

संबंधित खबरें

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here